आम आदमी पार्टी का सम्मान समारोह 7 मार्च को।

 

बैतूल। आम आदमी पार्टी जिला इकाई बैतूल द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में 7 मार्च शनिवार को दोपहर 2 बजे सिल्वर स्टेट मैरिज लॉन, खंजनपुर बैतूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हाल ही में पार्टी के विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा बैतूल जिले में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी सारनी, प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट रेवाराम पटेल हरदा, प्रदेश सचिव विजेंद्र चौहान भोपाल, प्रदेश संयुक्त सचिव एडवोकेट शंकर पेंदाम, प्रदेश संयुक्त सचिव अब्दुल अज़ीज़ खान, प्रदेश संयुक्त सचिव सपन कामला, जिला अध्यक्ष विनोद जगताप, नर्मदापुरम जोन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश गायकवाड़, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा और यूथ विंग जिला अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठन निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही जिम्मेदार पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों से पार्टी सदस्यों को साथ लेकर निर्धारित समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button