स्व. धीरेंद्र नाथ वर्मा स्मृति में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत, 5 वरिष्ठ शिक्षक हुए सम्मानित

वर्मा परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों को दिए 5001 रुपए और स्मृति चिन्ह

बैतूल। स्व. धीरेंद्र नाथ वर्मा की स्मृति में न्यू बैतूल हाई स्कूल बैतूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मंच पर न्यू बैतूल हाई स्कूल एसोसिएशन बैतूल के सचिव मोहित गर्ग, वर्मा परिवार से अभय वर्मा, हेमंत वर्मा, आदित्य वर्मा, अभिजीत वर्मा तथा शाला प्राचार्य देवेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

शाला सचिव मोहित गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक हमारे भविष्य को आकार देते हैं और हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक ही जीवन के सबसे अहम गुरु होते हैं जो हमेशा हमें सही दिशा दिखाते हैं।

वर्मा परिवार से अभय वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्मा परिवार द्वारा स्व. धीरेंद्र नाथ वर्मा की स्मृति में कक्षा 9वीं से 11वीं तक मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को 5001 रुपए की प्रोत्साहन राशि और मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के 5 वरिष्ठ शिक्षकों का भी शाला सचिव द्वारा सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र नाथ वर्मा न्यू बैतूल स्कूल मे 1943 से 1964 तक प्राचार्य पद पर रहते हुए स्कूल को उत्कृष्ट विद्यालयों की श्रेणी तक पहुंचाया। प्राचार्य देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन में सकारात्मक सोच और एक अच्छा इंसान बनने की सीख भी देते हैं।

इस अवसर पर कक्षा 11वीं में 84 प्रतिशत अंक लाने वाले अनुद उइके, कक्षा 10वीं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कासिफ तथा कक्षा 9वीं में 84 प्रतिशत अंक लाने वाले शुभम वट्टी को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक सम्मान में मनीष सरसोदे, श्रीमती सरिता मिश्रा, अजय शुक्ला, संदीप कौशिक और रमेश जोगी को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा पांडे ने किया और आभार हेमंत वर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक नवनीत साहू, हरीश दवंडे, पुरुषोत्तम शुक्ला, पवन खातरकर, राकेश सावले, अश्विनी महाले, निधि शर्मा, कविता कनेरकर और स्नेहा स्वाघ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button