भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक कल 1 फरवरी को होगी
बौद्ध विहार प्रबंधन समिति के गठन पर चर्चा की जाएगी
बैतूल। भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक आज गुरुवार 1 फरवरी को शाम 5 बजे पंचशील बौद्ध विहार सदर में आयोजित की गई है। बौद्ध महासभा के संदीप पाटिल से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बौद्ध विहार प्रबंधन समिति के गठन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल के द्वारा संचालित बौद्ध विहार प्रबंधन समिति का गठन विगत वर्ष में किया गया था। जिसका कार्यकाल 26 जनवरी 2024 को समाप्त हो गया है। पुनः प्रबंधन समिति के गठन पर चर्चा करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने भारतीय बौद्ध महासभा के सभी पदाधिकारी, सामाजिक, बौद्ध अनुयायियों से इस महत्वपूर्ण बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।




