Crime News: मुखबिर की सूचना पर नागपुर से बरामद हुआ बैतूल से चोरी गया ट्रक, दो गिरफ्तार

Crime News Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ट्रक चोरी होने के बाद पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने ट्रक बरामद किया और दो चोरों को पकड़ने का दावा किया है। हालांकि पुलिस चोरों से अब तक इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में कुछ भी पता नही लगा पाई है। कोतवाली पुलिस की यह थ्योरी कई सवालों को जन्म दे रही है।
पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार  13.12.23 को ईटारसी रोड से ट्रक क्रमांक MP 48 H 0918 चोरी जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस की दो टीम आधुनिक तथा परम्परागत दोनो तरीको से माल मुल्जिम की तलाश में रात दिन एक किये हुये थे।  29. 12. 23  को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ईटारसी रोड बैतूल से चोरी गया हुआ ट्रक नागपुर में मां शक्ति बाडी वर्कशाप ग्राम कापसी थाना पारडी जिला नागपुर में खड़ा है।
तत्काल पुलिस टीम नागपुर में मां शक्ति बाडी वर्कशाप ग्राम कापसी खाना पारडी जिला नागपुर पंहुची तथा ट्रक को बरामद कर दो आरोपी  इरशाद पिता मोह. इकबाल 42 साल निवासी आटोमैटिक चौक कमर कालोनी थाना कपिल नगर और समीर शेख पिता मुनाफ शेख 37 साल निवासी ग्राम गढ चान्दूर थाना गढ चान्दूर तहसील कोरपना जिला चन्द्रपुर महाराष्ट्र गिरफ्तार किया गया।
प्रेस नोट में दावा किया गया है कि दोनों आरोपियो से विस्तार से पूछताछ जारी है, कुछ अन्य नाम उजागर होने की सम्भावना है। चोरों को नागपुर से पकड़कर ले आया गया लेकिन कोतवाली पुलिस अब तक अन्य नाम नही जान पाई है। यह सवाल लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पूरी टीम को नकद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button