टीईटी परीक्षा निरस्त करने चिचोली में अध्यापकों ने किया प्रदर्शन।

तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन । अध्यापक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए शामिल।

बैतूल। अध्यापक संयुक्त मोर्चा इकाई चिचोली के द्वारा शनिवार 11 अप्रैल को टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर तहसीलदार चिचोली को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अध्यापक संयुक्त मोर्चा के सभी सदस्य तथा ब्लॉक के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से सचिन राय, प्रवीण नरवरे, राजेंद्र कटारे, दीपक महाले, गोकुल झरबडे, अतुल आर्य, अनिल गोस्वामी, रविंद्र वी सोने, संदीप राठौर, सुनील वागद्रे, मनीष आर्य, नीरज गलफट, प्रकाश देवघरे, आशीष भुसारी, उमेश खाड़े, दिलीप लोखंडे, हेमंत जैन, सुभाष बागवे, सुरेंद्र यादव, अरविंद, ओमप्रकाश सरोनी, गणपत धुर्वे, ओजू धुर्वे, तेजीलाल वरकड़े, जय प्रकाश मोरे, जितेंद्र जायसवाल, अरुण साहू, भैयालाल, शिवलाल, आसिफ खान, ऋषि वर्मा, योगेंद्र सूर्यवंशी, बस्तीराम यादव, राधिका धोटे, ज्ञानमाला राजपूत, पुष्पा जायसवाल, सरिता मांडवी, इंदिरा अंजीर, अंजू बंजारे, सनोकी मैडम, प्रदीप सरोने, रीना इवने, प्रेमवती, शोभा तायवाडे, रुक्मणी नारे, ममता ठाकुर, कमलती यादव, नीलू माचीवार, पूर्णिमा आर्य, सुशीला मानकर, सरोज, अनीता भादवी, ममता, मीना मिश्रा, रुक्मणी सोनी, संतोष राठौर, विजय आर्य, अनीता धुर्वे, कृष्ण लोखंडे, मारुति, राजेश राठौर, हरिराम, सुखचंद धुर्वे, अरविंद आर्य सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अध्यापकों ने ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा को निरस्त करने की मांग रखते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आगे आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button