युवा नगर मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर ने सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

मरीजों को फल और गरम कपड़े बांटे, बच्चों को वितरित की चॉकलेट-बिस्किट


बैतूल। चिचोली में भारतीय जनता पार्टी के युवा नगर मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। जहां लोग जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाते हैं, वहीं अमन आवलेकर ने सेवा को अपना उत्सव बनाया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल और गरम कपड़े बांटे। बच्चों को चॉकलेट-बिस्किट और गरीब परिवारों को कंबल व गरम कपड़े देकर समाजसेवा की मिसाल पेश की।
अमन अपनी युवा टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों को फल, और गरम कपड़े वितरित किए। वहीं बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई गई। इस सेवा कार्य में अमन आवलेकर के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुशवाह, अमर सिंह राठौर, संजय आवलेकर, अमित पटेल, अमन सिंह कुशवाह, श्रीराम यादव और भूपेंद्र कहार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने गरीब परिवारों के घर पहुंचकर गरम कपड़े और कंबल बांटे, जिससे क्षेत्र में युवाओं के बीच सेवा भावना की एक नई मिसाल बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button