Cobra Attack : कोबरा ने कैसे किया युवक पर हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ विशालकाय कोबरा
बैतूल-नागपुर हाइवे पर स्थित ढाबे पर हुई घटना,सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

Cobra Attack News : बैतूल। करीब आठ फीट लंबा कोबरा सांप बैतूल-नागपुर फोरलेन पर स्थित एक ढाबे में पहुंच गया। इसी दौरान ढाबे पर पहुंचे युवक का पैर उस पर रखा ही रहा था कि अचानक उसे कोबरा सांप नजर आ गया। इससे वह दूर भाग गया और कोबरा के डंसने का शिकार होने से बच गया।
यह मामला बैतूल जिला मुख्यालय के फोरलेन पर मिलानपुर के पास स्थित नीलकंठ ढाबे का है । शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे आसपास अचानक ही विशालकाय कोबरा सांप नजर आने से हड़कंप मच गया। एक युवक के इस कोबरा के हमले से बाल बाल बच गया। यह पूरी घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि ढाबे में अंदर आते समय एक युवक बस कोबरा सांप पर पैर रखने ही वाला था उतने में ही युवक की नजरों के सामने वह कोबरा आ गया और वह युवक वहां से घबराकर उचक गया जिसमें वह बाल बाल बच गया।
जिसके बाद नीलकंठ ढाबा संचालक कृष्णा घोघरे ने इसकी सूचना सर्प मित्र विशाल कोडी सूचना पर सर्पमित्र विशाल मौके पर पहुंचा और सांप को रेस्क्यू कर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।

सर्व मित्र विशाल ने बताया की कोबरा सांप बेहद ही खतरनाक और जहरीला होता है जिसके डसने के बाद 45 मिनट के अंदर ही किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है और अगर जिस व्यक्ति को कोबरा सांप ने डसा है वह अगर घबराता है तो 45 मिनट से और कम समय में भी उसकी जान जा सकती है। फिलहाल इस पूरी घटना में गनीमत की बात यह रही की सांप ने किसी को नहीं डसा और युवक बाल बाल बच गया।




