बैतूल अनाज मंडी: उड़द के दामों में लगी आग

TODAY BETUL MANDI : बैतूल। उड़द के दामों में अचानक तेजी आने से किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है। शुक्रवार को बैतूल की कृषि उपज मंडी में उड़द के दामों में 1700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। मंगलवार तक उड़द के दाम 5701 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे थे। शुक्रवार को मंडी में 20 बोरा से अधिक उड़द की आवक हुई।

जैसे ही नीलामी प्रारंभ हुई व्यापारियों ने बोली लगाना प्रारंभ कर दिया। अंतिम बोली 7401 रुपये प्रति क्विंटल की लगाई गई। 20 बोरा उड़द की नीलामी 7401 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई। उड़द के दामों में मूंग से अधिक तेजी आने से किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है।

शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में मूंग के दामों में भी तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को मूंग की नीलामी अधिकतम 7225 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की गई थी। शुक्रवार को दाम बढ़कर 7391रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।

जानें मंडी में आवक और भाव की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button