Chicholi: हितग्राहियों पर पुष्प वर्षा कर किया आयुष्मान मेले का शुभारंभ

चिकित्सालय चिचोली में निःशुल्क आयुष्मान मेले का आयोजन

चिचोली। मुख्य खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अतुलकर ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में शनिवार 16 मार्च को निःशुल्क आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय, वर्षा आवलेकर, सुमन बिहारे, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अनिल सिंह कुशवाह, सन्तोष मालवीय, नीतू आवलेकर, राजेन्द्र जैसवाल, राजेन्द्र यादव, शंकर चढोकार, उमेश पेठे, ओम प्रकाश यादव, अमनसिंह कुशवाह, मुकेश मालवीय, अश्शू राठौर, आशुतोष बाली मालवीय, रामस्वरूप (मोटू) यादव, हरि महाराज द्वारा किया गया।

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अतुलकर और मीडिया शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में रिपोर्टिंग समय शाम 4 बजे तक कुल 1110 मरीजों का पंजीयन किया गया, मेले में 21 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गये। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 32 शिशु रोग, स्त्री रोग से संबधित 14 जांचे आयुर्वेदिक आयुष रोगियों द्वारा चिन्हांकन-235, एन.सी.डी.(नॉन कम्युनिकेबल डिसीज) के -46 रोगी, मानसिक रोग -32 रोगी, दंत रोग से संबंधित -10, नाक, कान, गला के -33 मरीजों की अंतरा एवं छाया के -08अस्थाई साधन वितरित किये गये 22 लोगों को परिवार कल्याण संबंधी परामर्श सेवाएं दी गई। वहीं मलेरिया कार्यक्रम से 5 बुखार रोगियों की जांच की गई जिसमें मलेरिया नही पाया गया। टीबी कार्यक्रम से 26 हितग्राहियों की सेम्पलिंग 58 लोगो की नेत्र जांच, सिकल सेल के 71 चिन्हांकन एवं सेम्पलिंग जांच की गई।

जिले से डीपीएम, एमएन्डई द्वारा मॉनिटरिंग और विशेषज्ञ चिकित्सक दल स्वास्थ्य लाभ और परामर्श दिया। मीजल्स रूबेला उन्मूलन की शपथ भी ली गई।

आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक डॉ महेश चौहान, डॉ.राहुल देशमुख, डॉ.दुर्गेश धोटे बीईई अनिल कटारे, बीपीएम विनीत आर्य, बीसीएम नीलेश सूर्यवंशी, अखिलेश मालवीय, विवेक नागले, गजराज रघुवंशी, पंकज डोंगरे, नीलेश दवन्डे और विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य दल द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाए नियोजित की गई। आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का मंच संचालन पंकज डोंगरे द्वारा और मेले में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, पत्रकार बन्धुओ, स्वास्थ्य लाभ लेने वाले हितग्राहियों, स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली स्वास्थ्य यूनिट का आभार सीबीएमओ डॉ.राजेश अतुलकर द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button