Jitendra Kumar Wagdre nominated as president: आठनेर में राज्य कर्मचारी संघ की नई टीम गठित, जितेंद्र कुमार वागद्रे अध्यक्ष मनोनीत

बैतूल। आठनेर में राज्य कर्मचारी संघ द्वारा विकासखंड स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष सचिन राय, वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज गलफट एवं प्रकाश सिंह आठनेर में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में विकासखंड आठनेर की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
ब्लॉक कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार वागद्रे को मनोनीत किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी श्री अनिल लोखंडे को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में महेश यादव को नियुक्त किया गया। वहीं तहसील कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष पद के लिए भारत रघुवंशी का चयन किया गया। सचिव पद पर राजेश झाडे और कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार गावंडे को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर नीरज गलफट ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन है। यह संगठन लगातार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है और आगे भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहेगा। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र से बड़ी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक शामिल हुए। प्रमुख रूप से दिलीप सिंह सुमन, पुनीत मालवीय, माता प्रसाद शाक्य, जी एन खाकरे, दिनेश लिलोहरे, एसके दवंडे, श्रीमती लीलावती मालवी, नितिन जोशी, संतोष पाटणकर एवं रामदास सनीसरे उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया।




