Forest News : भैंसदेही से सरांडी मार्ग पर सागौन तस्करी करते धराया आरोपी, 5 नग सागौन चरपट जब्त 

वाहनों से सागौन तस्करी की घटनाएं हुई नियंत्रित, अब रात्रि में जंगल के अन्दर पगडंडियों में की जा रही गश्ती 

Betul News : बैतूल। दक्षिण वन मंडल के गश्ती दल ने गश्ती के दौरान भैंसदेही से सरांडी मार्ग पर अवैध रूप से सागौन की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वनमंडलाधिकारी दक्षिण (सा.) वनमंडल से मिली जानकारी के अनुसार एक अपराधी राजेश पिता काल्या निवासी सरांडी को पगडन्डी से अवैध सागौन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया।
अपराधी से मौके पर अवैध सागौन चरपट 5 नग 0.166 घ. मी. जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई। अपराधी के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 276 / 25 दिनांक 11 अगस्त 2023 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) एवं मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में भैसदेही परिक्षेत्र का वन अमला रविशंकर डहरवाल, वनपाल, मुकेश बामन वनरक्षक, पवन सिंह ठाकुर, वनरक्षक, कृष्ण ठाकुर, वनरक्षक एवं श्रीमती संगीता लौनार, वनरक्षक सम्मिलित रहे।

पगडंडियों में की जा रही गश्ती

उल्लेखनीय है कि दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल अन्तर्गत मुख्य मार्गों, संवेदनशील वन क्षेत्रों में अवैध कटाई की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए मुख्य वन संरक्षक पी.जी. फुलझेले (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में वृत्त स्तरीय उड़नदस्ता एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल (सा.) विजयानन्थम टी. आर. (भा.व.से.) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अस्थाई बेरियर बनाने, वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता एवं वन अमले द्वारा निरंतर रात्रि गश्ती करने के कारण 4 पहिया एवं 2 पहिया वाहन से लकड़ी चोरी की घटनाएं बहुत ही कम हो गई है। अपराधियों द्वारा अभी कंधे पर जंगल के अन्दर ही अन्दर अवैध सागौन चरपट की तस्करी की घटनाएं प्रकश में आने के कारण वन अमले द्वारा रात्रि में जंगल के अन्दर पगडंडियों में भी गश्ती की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button