Big Action : बैतूल जिले में 29 पटाखा भंडार लाइसेंस और 18 कंप्रेसर युक्त ट्रैक्टर के लाइसेंस निरस्त

पर्याप्त सुरक्षा न होने एवं अनियमितताओं के कारण 47 विस्फोटक लाइसेंस कलेक्टर ने किए निरस्त

Big Action : बैतूल।  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पर्याप्त सुरक्षा न होने एवं अनियमितताओं के दृष्टिगत जिले में 47 विस्फोटक लाइसेंस धारी के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा समय-समय पर दिए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर द्वारा जिले में अवस्थित विस्फोटक अनुज्ञप्तियों के संबंध में तहसीलदार के माध्यम से जांच परीक्षण कराया गया था।

कंप्रेसर युक्त ट्रैक्टर के 18 लाइसेंस:

एडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि कंप्रेसर युक्त ट्रैक्टर के लिए फार्म एलई-4 में प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जारी 18 लाइसेंस निरस्त किए गए तथा आतिशबाजी एवं पटाखा भंडार हेतु एलई-5 में जारी 29 लाइसेंस निरस्त किए गए।

एडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि निरस्तीकरण की कार्रवाई अनुज्ञप्तियां एवं अनुज्ञप्त स्थलों पर अपर्याप्त सुरक्षा एवं अनियमितता पाए जाने पर की गई है। कलेक्टर द्वारा विस्फोटक अनुज्ञप्तियों की सतत जांच एवं निरीक्षण के लिए विस्फोटक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button