प्रज्ञा बौद्धविहार में 13 फरवरी को लगेगा निःशुल्क होम्योपैथिक मेडिकल कैंप

बैतूल। आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने प्रज्ञा बौद्धविहार जामठी में 13 फरवरी को एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया है। इस विशेष शिविर में प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मनोज वरवड़े गंभीर बीमारियों का मुफ्त परामर्श देंगे तथा होम्योपैथिक दवाएं वितरित करेंगे।
प्रज्ञा बौद्ध विहार के अध्यक्ष आर. डी.पाटिल ने शिविर की अनुमति प्रदान करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारे विहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत सौभाग्यपूर्ण है। डॉ. मनोज वरवड़े की विशेषज्ञता से लोगों का विश्वास बढ़ा है और रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक परामर्श उपलब्ध रहेगा जिसमें आयुष विभाग बैतूल से डॉ शिवदयाल कुमरे, डॉ प्रीति पाटनकर एवं योग प्रशिक्षक औषधीय विभाग की टीम सेवा में रहेंगे।
कोई भी व्यक्ति या परिवार बिना किसी शुल्क के आकर लाभ उठा सकता है। आसपास की जनता से अपील है कि इस अवसर को हाथ से न जाने दें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारें।




