Three-day hair and makeup master class organized from 14th: तीन दिवसीय हेयर एंड मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन 14 से

बैतूल। वूमेंस वर्ल्ड ब्यूटी एक्सेस के तत्वाधान में तीन दिवसीय हेयर एंड मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन 14 से 16 जुलाई तक गेंदा चौक सदर स्थित कुणाल रेस्टोरेंट में किया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। वूमेंस वर्ल्ड ब्यूटी एक्सेस की संचालिका ने बताया कि इस मास्टर क्लास में बड़वानी से मशहूर हेयर ड्रेसर किशन श्रीवास और आकाश श्रीवास ट्रेनर के रूप में मौजूद रहेंगे, जो प्रतिभागियों को हेयर स्टाइलिंग और ट्रीटमेंट की बारीकियों से रूबरू कराएंगे। इसके साथ ही अंकुश गर्ग बोटोप्लैक्स नैनो प्लास्टिया हेयर ट्रीटमेंट पर विशेष जानकारी देंगे। वहीं, भोपाल की प्रख्यात मेकअप आर्टिस्ट मेघा राठौर प्रतिभागियों को मेकअप की तकनीकी शिक्षा देंगी। इस मास्टर क्लास में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क नंबर 7866114333 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button