Big Accident: नेशनल हाईवे के मोड पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक , दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bike Accident: बैतूल–इंदौर नेशनल हाईवे पर अपने घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का प्राथमिक उपचार चिचोली के अस्पताल के किया गया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम अजई के पास की है जहां मोड पर चलती बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकृष्ण मवासे उम्र 17 वर्ष और उसका दोस्त राहुल मोर्ले उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बोरी तहसील टिमरनी जो शुक्रवार शाम 6 से 7 बजे के आसपास चिरापटला से अपने घर बोरी जा रहे थे तभी रास्ते में ग्राम अजई के पास मोड पर युवकों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरो ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी तभी घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों ही घायलों को पहले चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से देर रात जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।




