Analysis : बैतूल शहर के कुछ बूथों पर भाजपा को कम वोट मिले, कांग्रेस को गांवों में भी नहीं मिली बढ़त
बैतूल सीट से जीतने वाले और प्रतिद्वंदी के लिए अब मंथन का विषय बना कम वोट मिलना

Result Analysis: बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के नतीजे सामने आने के बाद जो स्थिति है उसमें सरकारी कर्मचारी और अधिकारी जहां खुलकर कांग्रेस के पक्ष में था वहीं मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बूथों पर भी भाजपा को बहुत कम वोट प्राप्त हुए हैं।
ऐसे में अब बैतूल सीट से जीतने वाले और प्रतिद्वंदी के लिए अब मंथन का विषय है कि आखिर किन कारणों से उन्हें बेहद कम वोट मिले हैं। कांग्रेस पिछले चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद मजबूत थी लेकिन इस बार कई गांवों में बहुत ही कम वोट मिलने से चुनाव लड़ने वालों के लिए यह एक सबक भी है।
देखें किस बूथ पर किसे कितने वोट मिले—




































