स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए नगर परिषद प्रशासन सतर्क, लीकेज पर तुरंत कार्रवाई।

बैतूल बाजार। शहर में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन की निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे नागरिकों को नियमित और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके।

नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी जी.आर. देशमुख स्वयं सुबह के समय वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां पाइपलाइन में लीकेज या अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां तत्काल सुधार कार्य करवाया जा रहा है।

हाल ही में बाजार चौक क्षेत्र में पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिलते ही सीएमओ देशमुख ने अधीनस्थ कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस दौरान 3 इंच की पाइपलाइन का खराब वाल्व बदलकर सप्लाई को सुचारू किया गया, जिससे क्षेत्र के रहवासियों को राहत मिली।

सीएमओ देशमुख ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान भी तेज गति से चलाया जा रहा है। वार्डों में स्थित नालियों की नियमित सफाई करवाई जा रही है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या से भी निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button