पीयूष और कावेरी का आशीर्वाद समारोह संपन्न, नवदंपति को मिला शुभाशीष।

बैतूल। स्थानीय अनाज कारोबारी लालाराम साहू एवं श्रीमती रीता साहू के सुपुत्र पीयूष साहू का शुभ विवाह गत दिनों सदर निवासी दिलीप साहू की सुपुत्री कावेरी के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विवाह के पश्चात गुरुवार रात कालापाठा स्थित एक मैरिज लॉन में नवदंपति के लिए भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में परिवार के सदस्यों, सामाजिक बंधुओं और रिश्तेदारों के अलावा शहर के कई राजनेताओं व मित्रों ने उपस्थित होकर नए युगल दंपति को सुखमय वैवाहिक जीवन का शुभाशीष प्रदान किया।




