Murder News: नशेड़ी पति बना हैवान: लकड़ी से पीट–पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

Betul Crime News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब के नशे में पति हैवान बन गया। उसने अपनी पत्नी की लकड़ी से पीट–पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे शराब के नशे में दोनों के बीच हुआ विवाद प्रमुख कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी की हत्या करने की घटना बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम नजरपुर की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात में ग्राम  नजरपुरढाना निवासी विनोद ऊइके का उसकी पत्नी उर्मिला से जमकर विवाद हो गया। दोनों शराब के नशे में थे जिससे विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। विनोद ने लकड़ी से पत्नी उर्मिला की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर चोट आने की वजह से उर्मिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसके द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button