विधानसभा चुनाव: पुलिस पर्यवेक्षक के निर्देश; चैकिंग के नाम पर आमजन को न करें परेशान

विधानसभा चुनाव: बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षकगणों बी. बाला मायादेवी, श्रीमती हरिता, के. के. सुदामा राव, पुलिस पर्यवेक्षक शिवहरि मीणा ने नोडल अधिकारियों के साथ वन टू वन चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जिले में मतदान संबंधी तैयारियों एवं व्यवस्था की बिन्दुवार जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले की सीमाओं, मतदान  स्थल, मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया एवं बैठक में एडीएम जयप्रकाश सैय्याम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, सहायक कलेक्टर ऐश्वर्य वर्मा भी उपस्थित थे।

सीमाओं के साथ नदियों की भी हो निगरानी:

13 जिलों की पुलिस कप्तानी के अपने अनुभव  के साथ राजस्थान  2010 बैच के आईपीएस, पुलिस पर्यवेक्षक शिवहरि मीणा ने जिले की सीमाओं की नाकेबंदी के साथ नदियों के किनारों पर भी पेट्रोलिंग का सुझाव दिया। सामान्य चैकिंग के दौरान प्रयास यह करें कि पुलिस का व्यवहार अनुचित नहीं होना चाहिए। श्री मीणा ने बताया कि हम आपके बीच ,आपके काम को और अधिक सहज और सरल बनाने के लिए हैं। आप अपने सहकर्मियों के साथ कार्य की प्रतिदिन समीक्षा जरूर करें। शराब के ठेकों की जॉच संयुक्त टीम बनाकर करे। विगत 6 माह का औसत निकाले कि कितनी मात्रा में शराब दुकान मे रखी  जा रही हैं। बैतूल फॉरेस्ट की दृष्टि से घना पूरा हैं। डीएफओ  के साथ कार्डिनेट करें। साथ पैरामिलेट्री फोर्स के रूकने  एवं अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था भी अच्छे से करें।

अशांति फैलाने वाले तत्वों के लाल /पीले कार्ड

श्री मीणा ने कहा कि आपके जिले में निर्वाचन के समय पॉलिटिकली अशांति फैलाने वाले तत्वों को शिनाख्त करें एवं उन्हें पीले कार्ड जारी किए जाएं। जो आपराधिक पृष्ठभूमि के अपराधी हैं उन्हें लाल कार्ड जारी करने का सुजाव दिया । लाल एवं पीले कार्ड जारी करने का उद्देश्य अपराधियों में यह डर होना चाहिए कि वे लोग पुलिस में सूचीबद्ध हैं जिससे कोई भी कदम उठाने के पूर्व उन्हें यह एहसास रहेगा कि वे पुलिस की निगरानी में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button