श्री राम नगर में चिंतामणि महागणपति वैष्णो नगर के सेठ का भव्य आगमन आज

बैतूल। श्री वैष्णो मंदिर चिंतामणि गणेश उत्सव समिति, श्री राम नगर के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री वैष्णो नगर के सेठ का भव्य आगमन शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को होने जा रहा है। शाम 5 बजे श्री विजय भवन, गंज बैतूल से शोभायात्रा निकलेगी, जो श्री वैष्णो मंदिर, श्री राम नगर पर संपन्न होगी। समिति द्वारा इस अवसर पर भव्य तैयारियां की गई हैं। क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है, और बड़ी संख्या में भक्तगण इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।



