अजाक्स संघ ने यातायात प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट, यातायात व्यवस्था पर हुई सार्थक चर्चा

बैतूल। अजाक्स संघ के पदाधिकारियों ने यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। गजेन्द्र केन द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को यातायात संबंधी नियमों, आम नागरिकों की जिम्मेदारियों तथा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर अनिल कापसे संभागीय अध्यक्ष अजाक्स, जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उपराले, तहसील अध्यक्ष श्रीमती कल्पना परते, जिला महासचिव श्रीमती कविता धुर्वे एवं श्रीमती शारदा धुर्वे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button