Betul news: मांझी सरकार ने आदिवासी युवकों के साथ हुई घटना के खिलाफ जाताया आक्रोश
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग, एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन

बैतूल। श्री मांझी अन्तर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संगठन ने आदिवासी युवकों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ गुरुवार 15 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष नवरंग सिंह आहके ने बताया कि बैतूल में दो घटनाएं हुईं और दोनों में आदिवासी युवाओं की बेरहमी से पिटाई की गयी। उन्होंने कहा प्रतिदिन प्रदेश भर में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहा है, परंतु दोषियों पर उचित कार्यवाही न करते हुए सिर्फ अधिकारियों को इधर से उधर ट्रांसफर किए जा रहे हैं। दबंगों द्वारा बेकाबू होकर आदिवासियों के साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है। आदिवासी युवक आशीष परते के साथ कुछ दबंगों द्वारा नग्न बेरहमी से लात घूसों से मारपीट की, जिससे आदिवासी समाज शर्मशार हैं। लगातार बैतूल जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासियों पर अन्याय अत्याचार शोषण के मामले बढते जा रहे हैं। इस घटनाओं से समस्त आदिवासी समाज रोष पनप रहा है। संगठन ने उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे आगे इस प्रकार की घटना न हो पाए।
— बंद का किया समर्थन–
श्री मांझी अन्तर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संगठन ने सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज 16 फरवरी को किए जा रहे बैतूल बंद का भी समर्थन किया है। संगठन ने समस्त सैनिकों से अपील की है कि वह बैतूल नगर बंद में अपना सहयोग प्रदान करें।




