Big Accident : दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Big Accident : बैतूल। बैतूल-आठनेर मार्ग पर शनिवार देर रात आमने सामने से बाइक की भिड़ंत हो गई।इसमें गंभीर चोट आने से दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात लगभग 11 बजे ग्राम बडोरा के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई।दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने भोगीतेड़ा निवासी देवकुमार पिता दीनदयाल गंगारे उम्र 40 वर्ष और हाथीडिंगर निवासी राजकुमार पिता मूलचंद गोचरे 17 को मृत घोषित कर दिया।घायल हाथी डिंगर निवासी राेशन उइके एवं भोगीतेढ़ा निवासी राजेश उम्र 40 वर्ष का जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
बैतूलबाजार पुलिस ने बताया कि मृतक देवकुमार अपने घर आए रिश्तेदार को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था जबकि राजकुमार अपने साथी के साथ मजदूरी करने के बाद बैतूल से वापस गांव लौट रहा था।रास्ते में बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंपकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




