Accident News : तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर, दोनों के चालक हुए घायल

Accident News : बैतूल। बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में आने वाले बगडोना में रविवार सुबह दो बाइक की अामने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों ही बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ही घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदल नागले उम्र 45 वर्ष निवासी सारणी और विनोद पिता नंदकिशोर उम्र 18 वर्ष निवासी घोघरी बाइक से जा रहे थे। बगडोना में दोनों की बाइक की आपस में टक्कर हो गई।दोनों ही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों को घायल अवस्था में घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद इंदल नागले की हालत गंभीर होने के कारण 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।




