Released the poster of Swadeshi Mela: स्वदेशी मेले के पोस्टर का किया विमोचन, पुलिस ग्राउंड में होगा आयोजन  

बैतूल। स्वदेशी जागरण मंच बैतूल के द्वारा 1 फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक पुलिस ग्राउंड बैतूल में आयोजित होने जा रहे स्वदेशी मेले के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग सहसंयोजक घनश्याम मदान, जिला संयोजक निलेश गिरी गोस्वामी, जिला समन्वयक राजेश शुक्ला और जिला सहसमन्वयक राहुल कावले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान विभाग सहसंयोजक घनश्याम मदान, जिला संयोजक निलेश गिरी गोस्वामी, जिला समन्वयक राजेश शुक्ला और जिला सहसमन्वयक राहुल कावले ने मेले की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। पोस्टर विमोचन के साथ ही मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button