Cheating Farmers : गन्ना उत्पादक किसानों को ठग रहे यूपी से आकर गुड़ घाना चलाने वाले
बाजपुर के किसानों का लाखों रूपये का भुगतान दो वर्ष बाद भी नही किया

Cheating Farmers: बैतूल: बैतूल जिले में अन्य प्रदेशों से आकर गुड़ घाना संचालित करने वालों के द्वारा किसानों को खुलेआम ठगने का काम किया जा रहा है। बिना लाइसेंस लिए गुड़ घाना चलाने वाले किसानों को पहले तो मनमाना दाम देने का लालच देते हैं और उनसे गन्ना की खरीदी कर लेते हैं। इसके बाद भुगतान देने के वक्त हीला हवाली करने लगते हैं।
जिले में अन्य प्रदेशों से आकर गुड़ घाना चलाने वालों की ठगी का शिकार अब तक कई किसान हो चुके हैं। शिकायत करने पर भी आज तक कुछ नहीं हो पाया है। शुक्रवार को ग्राम बाजपुर के किसान कलेक्टर के पास ठगी करने की शिकायत लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि गन्ना खरीदने के बाद दो वर्ष बीत गए लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया है।
किसानों ने कलेक्टर से की शिकायत में कहा है कि बैतूल जिले में बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश से आने वाले लोगों के द्वारा गुड़ बनाने के लिए घाना संचालित किए जा रहे हैं। इनके द्वारा किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रारंभ में तो गन्ने का भुगतान कर देते है, लेकिन जैसे जैसे समय बढ़ता है और कृषको को बोलते है। कि कुछ समय बाद आपका गन्ना भुगतान कर देगे। लेकिन वह रातो रात बिना किसानो का गन्ना भुगतान करे फरार हो जाते है। जिस प्रकार उनका दिनो दिन गुड़ / घाना का कारोबार बढ़ता जा रहा है। उससें बैतूल जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को आगे बढ़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
किसानों ने मांग की है कि प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाले गुड़ / घाना चलाने और किसानों का शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए।
बाजपुर ग्राम के किसान भीमराव कापसे ने बताया कि ग्राम में गुड़ घाना संचालित करने वाले आदिल खान ने उनसे गन्ना तो ले लिया लेकिन करीब साढ़े पांच लाख रुपए का भुगतान दो वर्ष बाद भी नही किया है। इसी तरह अन्य किसानों से भी गन्ना की खरीदी की गई लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
किसानों ने कई बार कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना में पहुंचकर शिकायत भी की लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। किसानों ने प्रशासन से बाहर से आकर गुड़ घाना चलाने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई करने और भुगतान दिलाने की गुहार लगाई है।




