Big Breaking News: सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को मार गिराने की पोस्ट करने वाले भीम सेना के प्रदेश संयोजक पर मामला दर्ज

Big Breaking News: बैतूल। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को मार गिराने की धमकी भरी पोस्ट इंटरनेट मीडिया (फेसबुक) करने वाले भीम सेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर पर बैतूल के गंज थाना में बीएनएस की धारा एवं  66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इंटरनेट मीडिया माध्यम पर पंकज अतुलकर ने सोमवार को एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षण को लेकर दिए फैसले का विरोध जताते हुए पोस्ट की थी।

बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने मीडिया को बताया कि इस तरह की पोस्ट करने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं के तहत गंज थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button