धनोरी की पट प्रतियोगिता में हीरा-बादल बैल जोड़ी रही अव्वल

100 से अधिक बैल जोड़ियों ने दिखाई ताकत, पट प्रतियोगिता संपन्न

बैतूल। आठनेर विकासखंड के ग्राम धनोरी में 2 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक पट प्रतियोगिता बैल जोड़ी दौड़ का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और ग्रामीणजनों की उपस्थिति में पारंपरिक खेल संस्कृति का उत्सव देखने को मिला।

प्रतियोगिता में संतोष पांसे की बैल जोड़ी हीरा बादल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार 11,001 रुपये जगदीश यादव की बैल जोड़ी खत्री ग़ैख को प्रदान किया गया, जबकि तृतीय पुरस्कार 9,001 रुपये सुभाष लोखंडे की बैल जोड़ी आजाद सरजा ने हासिल किया। इसके अलावा अन्य 14 बैल जोड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक बैल जोड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंतिम दिवस विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से मुख्य अतिथि अजय सोनी सहित पार्टी के सहयोगी साथी शंकर पेंदाम, विनोद जगताप, अजय सरनकर, श्रीराम मानकर, पवन गव्हाड़े, सुधीर चौकीकर, भावेश कनाठे और विशाल भालेकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पट प्रतियोगिता के आयोजक जय बजरंग सेकेंड समिति धनोरी के सदस्य महादेव वागद्रे, महादेव देशमुख, राजेश चढ़ोकर, राजु बारस्कर, दादाराव पड़लक, पवन पड़लक, संदीप वागद्रे, आनंदराव देशमुख, अरुण उईके, जयदेव चढ़ोकर, कचरू चढ़ोकर, गोपाल चढ़ोकर, बलदेव चढ़ोकर, सरावन खाडगड़े निवासी वलनी, गंगाराम पड़लक, योगु चढ़ोकर, दयाराम पड़लक, देवराव इवने, गुणवंत पड़लक, देवेंद्र पड़लक और ज्ञानदेव पड़लक उपस्थित रहे।

पट सहयोगी समिति से गौरव वागद्रे, नामदेव पड़लक, बलदेव पड़लक, पप्पु पटेल, महेन्द्र कवड़े, निलेश देशमुख, गजानंद वागद्रे, गोपाल देशमुख, राकेश चढ़ोकर उर्फ नेताजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। जय बजरंग सेकेंड पट समिति के सदस्यों को आम आदमी पार्टी के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए ईनाम राशि वितरित की गई। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे पारंपरिक खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button