31 अक्टूबर को बैतूल आएंगी महिला कांग्रेस प्रभारी रीता डागरे

जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दावेदार महिलाओं से करेंगी चर्चा

बैतूल। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु बायोडाटा एकत्र करने के लिए इंदौर निवासी वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता रीता डागरे को बैतूल जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रभारी रीता डागरे 31 अक्टूबर को बैतूल जिले के दौरे पर रहेंगी।

वे इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैतूल गंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहेंगी। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनने की इच्छा रखने वाली महिलाएं एवं ब्लॉक अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाली महिला कार्यकर्ता उनसे मिल सकती हैं। प्रभारी रीता डागरे महिला कार्यकर्ताओं से उनके बायोडाटा लेंगी और व्यक्तिगत चर्चा भी करेंगी।

महिला कांग्रेस की यह कवायद जिले और ब्लॉकों में संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। बैतूल जिले में वर्तमान में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा कई ब्लॉक अध्यक्ष पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया अब शुरू हो रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता रीता डागरे महिला कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगी और संगठन को मजबूती देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी। महिला कांग्रेस की इच्छुक कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने संपूर्ण बायोडाटा के साथ 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच जिला कांग्रेस कार्यालय, बैतूल गंज पहुंचे और जिला प्रभारी से मुलाकात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button