Betul News: पत्रकार संजय शुक्ला की माताजी का दुखद निधन

Betul News: बैतूल। दैनिक राष्ट्रीय जनादेश के संपादकीय प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार , जन आस्था के संस्थापक संजय शुक्ला, अधिवक्ता श्याम किशोर शुक्ला, वेकोलि से सेवा निवृत्त राम किशोर शुक्ला, सीआरपीएफ में पदस्थ राजेश शुक्ला की माताजी श्रीमती सुशीला देवी शुक्ला पत्नी स्वर्गीय नवल किशोर शुक्ल का 81 वर्ष की उम्र में 19 अगस्त सोमवार को सुबह निधन हो गया है ।
उनकी अंतिम यात्रा टैगोर वार्ड बैतूल स्थित निज निवास से दोपहर 12:00 बजे गंज मोक्ष धाम के लिए निकाली जाएगी । समस्त मीडियाकर्मियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।




