Betul news: अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष बने संतोष यादव

बैतूल। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर संतोष यादव निवासी बोरी चिचोली को महासभा का जिला अध्यक्ष चुना गया। खिरकिया हरदा जिले के जिला अध्यक्ष बबलू यादव व होशंगाबाद जिला अध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में मुठिया देव मंदिर सदर में बठक का आयोजन हुआ। सर्व सम्मति से संतोष यादव को जिला अध्यक्ष चुना गया।




