league match: लीग मैच में व्यापारी इलेवन की हुई जीत, डॉक्टर इलेवन को 96 रनों पर रोका, हरप्रीत सिंह बने मैन ऑफ द मैच

सेमीफाइनल में पुलिस लीजेंड से होगा मुकाबला

बैतूल। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित अधिकारी-कर्मचारी-व्यापारी लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यापारी इलेवन ने डॉक्टर इलेवन को बड़े अंतर से हराते हुए लीग में अपनी स्थिति मजबूत की। व्यापारी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हरप्रीत सिंह के 59 रनों की दमदार पारी, निखिल रघुवंशी के 26 और सिद्धार्थ भार्गव के नाबाद 54 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए।

डॉक्टर इलेवन की ओर से डॉक्टर किशोर ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि आकाश यादव और सचिन काका ने एक-एक विकेट लिया। स्पिन गेंदबाजों ने रन रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज गेंदबाजों द्वारा काफी रन खर्च किए गए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर इलेवन की टीम 96 रनों पर ही ढेर हो गई। सचिव अनिल दत्त दीक्षित ने बताया कि डॉक्टर इलेवन के साहिल कवड़े और डॉक्टर नितिन देशमुख ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़े लक्ष्य के दबाव में टीम ढहती चली गई। सचिन काका ने 27 और डॉक्टर नितिन देशमुख ने 19 रन बनाए, जबकि 14 रन अतिरिक्त के रूप में बने।

व्यापारी इलेवन की ओर से पार्ट-टाइम गेंदबाज हरप्रीत सिंह ने चार ओवर में 15 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। परन बारस्कर और नितेश बारंगे ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रानू वर्मा ने एक विकेट झटका। उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हरप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर नितिन देशमुख ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल में पहला मुकाबला पुलिस लीजेंड और डॉक्टर इलेवन तथा दूसरा मुकाबला शिक्षक इलेवन और व्यापारी इलेवन के बीच खेला जाएगा। कोच मोइज मंसूरी ने बताया कि रविवार को फाइनल मैच आयोजित होगा, जिसमें लीग की शीर्ष टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button