SDOP TRANSFER : बैतूल, मुलताई, शाहपुर और भैंसदेही के एसडीओपी का तबादला

अजाक के डीएसपी एवं महिला सेल की डीएसपी का भी जिले के बाहर तबादला

POLICE TRANSFER NEWS : बैतूल। प्रदेश शासन ने 252 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इनमें बैतूल जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। बैतूल, मुलताई, भैंसदेही, शाहपुर के एसडीओपी समेत अजाक के डीएसपी एवं महिला सेल की डीएसपी का भी जिले के बाहर तबादला कर दिया गया है।

जारी की गई तबादला सूची में भैंसदेही के एसडीओपी शिवचरण बोहित को भैंसदेही से एसडीओपी पाली उमरिया पदस्थ किया गया है। बैतूल एसडीओपी सृष्टि भार्गव को एसडीओपी बागली देवास, शाहपुर एसडीओपी हीरालाल शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल, महिला सेल डीएसपी पल्लवी गौर को बैतूल से भोपाल,मुलताई एसडीओपी नम्रता साेंधिया को मुलताई से घंसौर सिवनी,ललित कश्वयप डीएसपी अजाक से हाक फोर्स बालाघाट स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

जारी की गई सूची में भूपेंद्र मौर्य को एसडीओपी भैंसदेही पदस्थ किया गया है। किरण चौहान को मंदसौर से एसडीओपी शाहपुर बनाया गया है। सुरेश पाल सिंह को नर्मदापुरम से एसडीओपी मुलताई की कमान सौंपी गई है। बैतूल में एसडीओपी की पदस्थापना अभी नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button