No Drugs-Give Jobs Campaign,: युवा कांग्रेस की संगठन बैठक में नशा नहीं-नौकरी दो अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर हुई चर्चा

विधानसभा घेराव की तैयारी, 16 दिसंबर को भोपाल चलो का आह्वान

बैतूल। अलंकार मैरिज लॉन में मंगलवार को युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने 16 दिसंबर को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ने इस बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के नशा नहीं-नौकरी दो अभियान पर भी चर्चा की गई। युवाओं के रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय पारधी और कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल छत्रपाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागदरे, प्रदेश महासचिव और जिला प्रभारी राजकुमार उपाध्याय, प्रदेश महासचिव रामू टेकाम, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सदाब खान, विक्की सिंह, रामचरण इरपाचे, और मनोज देशमुख सलमान पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसके अलावा, बैठक में राजेश गावंडे, मनोज मालवे, किशोर माथनकर, राजा सोनी, सरफराज खान, भूषण कांति, राहुल परते, महेश थोटेकर, नीलेश साबले, राहुल चंदेलकर, आदित्य लिखितकर, विजय शिवहरे, राजेश वाड़ीवा, मंगल परते, निखिल देशमुख, देवेश आठवेंकर, नामदेव बड़ोदे, मयूर बारस्कर, गौरव वैष्णव, कुशल अनेराव, प्रफुल उईके, विशाल परते, सागर मालवीय, संदीप वरठि, पिंटीश नागले, राकेश गंगारे, शेख मुर्शीद, दुर्गेश यादव, कुणाल चंदेलकर, करण पारधी, प्रदीप कोकाटे और नरेंद्र वाडिया हेमंत धोटे, जैसे युवा नेता भी मौजूद रहे।

— प्रभावी ढंग से उठाएंगे बेरोजगारी के मुद्दे–

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा यह अभियान युवाओं को सशक्त करने और बेरोजगारी के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है। नशा नहीं-नौकरी दो अभियान को जन-आंदोलन में बदलने का लक्ष्य है। हमारा मकसद युवाओं को जागरूक करना और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ना है। 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा घेराव के लिए हम पूरी तैयारी के साथ पहुंचेंगे और यह सरकार को युवाओं की ताकत का एहसास कराने का अवसर होगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय पारधी ने अपने संबोधन में कहा।हमारी टीम पूरे उत्साह के साथ विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही है। हर युवा कार्यकर्ता इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।।उन्होंने कहा हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी से इस अभियान को आगे बढ़ाएगा। हमारा उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाते हुए युवाओं की समस्याओं का समाधान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button