पहलवान बाबा दरगाह के पान प्रसादी विक्रेता दुकानदारों ने की विस्थापन की मांग

दशकों पुरानी दुकानों की सुरक्षा के लिए सीएमओ नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन 

बैतूल। पहलवान बाबा दरगाह के पास पान प्रसादी विक्रेता दुकानदारों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर दशकों से चल रही अपनी दुकानों के लिए उचित व्यवस्था बनाने की मांग की है। दुकानदारों ने पत्र में कहा है कि वे पिछले 50-60 वर्षों से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास दरगाह के सामने पान प्रसादी बेच रहे हैं। मार्ग चौड़ीकरण के बाद भी उन्होंने अपनी दुकानों का स्वरूप छोटा कर लिया है, ताकि यातायात सुचारू रहे और किसी को भी परेशानी न हो। दुकानदारों का कहना है कि बावजूद इसके, जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण की कार्रवाइयों के कारण उनकी स्थिति कठिन हो गई है। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर टैक्स और नगर पालिका शुल्क का भुगतान करते हैं। अतिक्रमण बताकर बेदखल किए जाने से नगर पालिका को भी राजस्व की हानि होगी। दुकानदारों ने नगर पालिका से निवेदन किया है कि उनकी वर्षों पुरानी दुकानों को उचित स्थान पर व्यवस्थापन कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने अपनी स्थिति की गंभीरता और वर्षों से चल रहे व्यवसाय की महत्वपूर्णता को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका से सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को स्पष्ट करते हुए नगर पालिका के अधिकारियों से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button