Betul news: ग्राम पंचायत मानी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

बैतूल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत मानी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पेसा विकासखंड समन्वयक शिवशंकर देवहंस, पेसा मोबिलाईजर आकाश मौसिक, और पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष सुखराम धाडसे ने भाग लिया।

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के पश्चात्, स्थानीय स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाना था। पौधारोपण के दौरान बच्चों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी समझा। समन्वयक शिवशंकर देवहंस ने इस अवसर पर कहा, गुरु पूर्णिमा का दिन हमारे गुरुओं को सम्मान देने का है, और इस अवसर पर पौधारोपण कर हम अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक कदम बढ़ा रहे हैं। पेसा मोबिलाईजर आकाश मौसिक ने कहा, यह पहल हमारे समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button