Betul news: वर्षों से काल भैरव की प्रतिमा की स्थापना कर रही समिति, श्रद्धालुओं में दिखी अपार आस्था
श्री माता मंदिर शंकर नगर में मां दुर्गा की मुस्कुराती हुई प्रतिमा स्थापित

बैतूल। शंकर नगर स्थित श्री लंगड़ा बाबा मंदिर काल भैरव उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष नवरात्रि के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक काल भैरव की प्रतिमा की स्थापना की गई है। यह प्रतिमा जिले में अनूठी मानी जा रही है और इस स्थान पर पिछले कई वर्षों से समिति द्वारा काल भैरव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।
समिति का कहना है कि काल भैरव की भक्ति उनके जीवन का हिस्सा रही है और बाबा की कृपा से ही वे इस उत्सव को इतने सालों से सफलतापूर्वक आयोजित कर पा रहे हैं। समिति ने बताया कि श्रद्धा और आस्था के साथ काल भैरव की प्रतिमा की स्थापना की जाती है और श्रद्धालुओं का उत्साह हर साल बढ़ता ही जा रहा है।
श्री माता मंदिर शंकर नगर में मां दुर्गा की मुस्कुराती हुई प्रतिमा स्थापित

इसके साथ ही श्री माता मंदिर शंकर नगर में मां दुर्गा की मुस्कुराती हुई प्रतिमा भी स्थापित की गई है। मां दुर्गा की यह प्रतिमा गुफा रूपी सजावट के बीच विराजित की गई है। भगवती का सौम्य रूप दर्शकों के मन को मोह रहा है और मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर समिति के अनुसार यह प्रतिमा मां दुर्गा की अनुकंपा का प्रतीक है और हर साल भक्तजन यहां आकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्रद्धालु नवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरे श्रद्धाभाव से काल भैरव और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, और इस आयोजन को जिले का प्रमुख धार्मिक आयोजन माना जा रहा है।




