देश के भविष्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है मतदान: प्राचार्य गजेंद्र पवार
लोकतंत्रिक दायित्व को निभाते हुए ली मतदाता जागरूकता की शपथ

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार संजीवनी स्कूल में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
बैतूल। अपने लोकतंत्रिक दायित्व को निभाते हुए, संजीवनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैतूल के समस्त स्टाफ ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में स्वीप जिला यूथ आईकान अभिलाषा बाथरी के नेतृत्व में एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से, विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र पंवार और समस्त स्टाफ ने मतदाता जागरूकता को बढ़ावा दिया। स्वीप जिला यूथ आईकॉन, अभिलाषा बाथरी ने युवाओं को मतदाता जागरूकता का महत्व समझाया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के मजबूतीकरण में भागीदारी लें और मतदान का प्रतिशत बढ़ाएं। प्राचार्य गजेन्द्र पंवार ने मतदान के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य है जो हमारे देश के भविष्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है, जो नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अवसर देता है। मतदान मौलिक अधिकारों में से एक है जो हमारा देश हमें प्रदान करता है। बहुत से लोग मतदान करना चाहते है लेकिन इसकी आवश्यकता एवं मत डालने के तरीके की जानकारी नही होती। ऐसे में मतदाता जागरूकता काम आती है।मतदान जागरूकता का विचार लोगों को मतदान के महत्व को समझने में मदद करता है। मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है लोगो के द्वारा अपनी बात रखना जरूरी है मतदान करने से नागरिकों को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि देश को बेहतर अधिकार और सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। कक्षा 11वी के छात्र, दीपक राठौर ने कहा कि मैं लोकतांत्रिक यज्ञ में अपना नाम जुड़ने पर गौरव का अनुभव कर रहा हूं।शिक्षक श्री नंदा और शिक्षिका एस.ठेपे ने छात्रों और स्टाफ को लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाया। छात्रों और शिक्षकों ने नारे लगाकर मतदान जागरूकता को बढ़ाया। सबसे बड़कर दाता है भारत के मतदाता है। हम अपना कर्तव्य निभाएगे सबसे पहले मतदान करायगे। चुनाव आयोग का है आहवान, सबको करना है मतदान। भारत देश महान है, करते सब मतदान है। नागरिकों की है पहचान, सबसे पहले मतदान आदि नारे लगाए गए।




