सेवादल के बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रिंस पटेल।

श्याम यादव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

आमला। जिला कांग्रेस सेवादल बैतूल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, ग्राम हथनोरा के युवा नेता प्रिंस पटेल को कांग्रेस के उप-ब्लॉक बोरदेही का सेवादल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बोरदेही के ही सक्रिय युवा नेता श्याम यादव को सेवादल में जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– शीर्ष नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्तियां

यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई और मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सहमति से की गई हैं। नियुक्ति पत्र में प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी प्रिंस पटेल और श्याम यादव कांग्रेस सेवादल की रीति-नीति का पालन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे।

– वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

इन नियुक्तियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष भोला कांति,आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज मालवे, विधानसभा प्रभारी सेवादल जितेंद्र शर्मा और बोरदेही के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र चाचड़ा की विशेष अनुशंसा शामिल रही। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में सेवादल की गतिविधियां तेज होंगी।

– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रिंस पटेल और श्याम यादव की नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भवसार, बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, नपाध्यक्ष किशोर माथनकर, यशवंत हुडे, यशवंत चढोकार, मोंटी जैन, सन्नी मंडल, मोहसिन खान, सुरेश चौहान, महेंद्र सिंह परमार, रमेश प्रजापति, सतीश इवने, रविकांत उघड़े, सुनील उइके, संतोष यादव, साधु यादव, प्रकाश यदुवंशी, दुर्गेश यादव, कुंदन यादव, सतीश धुर्वे, प्रेमलाल यादव, गिरीश यदुवंशी, प्रमोद यादव,नीरज यादव, रितेश सोनी, दल्लू यादव, सुखलाल भोपाकर, राजू कचाहे, मुकेश सोनी, जोंटी इवनाती, कन्हैया साहू, सागर यादव, राहुल यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button