Betul news: विनोबा वार्ड में मनाया भाजपा का 45वा स्थापना दिवस
लोकसभा सीट को सर्वाधिक वोटों से जीतने का लिया संकल्प

बैतूल। विनोबा वार्ड में शनिवार 6 अप्रैल को भाजपा का 45वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। वार्ड प्रभारी राजा सूर्यवंशी ने आगामी 26 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान के लिए अपील की, साथ ही बैतूल जिले की लोकसभा सीट को सर्वाधिक वोटों से जीतने का संकल्प भी लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वार्ड पार्षद श्रीमती शीला पिंटू महाले ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजू शर्मा, ममता यादव, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सारांश वर्मा, राहुल वागद्रे, गंज मंडल मंत्री रवि हिरानी, पूर्व पार्षद पिंटू महाले, मनीष धोटे, सुनील जैन, दिलीप जैन, राकेश टिकमे, राजकुमार वर्मा, रवि माथनकर, नरेंद्र राठौड़, नरेश राठौर, कैलाश साहू, हिमांशु साहू, बाला साहू, पीआर पवार, मुकेश हुड़े, ममता पवार, हर्षिता सिंह, सरिता खाड़े, शीला कोसे, सुमन कुशवाहा, सरोज कुशवाहा, पूजा पवार सहित वार्डवासी उपस्थित थे।




