MP News: मध्यप्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: कैबिनेट में दिखेगी नई पीढ़ी की झलक

MP News: मध्यप्रदेश में  मोहन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा।  रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई। देर रात करीब दो घंटे तक चली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के मंत्री मंडल में नामों की सूची को लेकर चर्चा हो चुकी है।

बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद दिल्ली पहुंचे थे।  बैठक में प्रस्तावित 15 से 18 नामों को लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियाें के बीच सहमति बन गई है।

संभावना जताई जा रही है कि दो चरणों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट में नई पीढ़ी की झलक देखने को मिलेगी।पार्टी के सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

बैठक में इस बात पर भी मंथन किया गया है कि प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल जाए। संसदीय क्षेत्रवार मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व जा सकता है। वहीं मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है पहली बार के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। मोहन मंत्रिमंडल में महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिल सकती है। साथ ही नए चेहरों के साथ वरिष्ठ विधायकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

आज भोपाल आ जाएंगे राज्यपाल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल सोमवार को भोपाल आ जाएंगे। वे अभी गुजरात में है। राज्यपाल पहले 19 दिसंबर को आने वाले थे, लेकिन अब वे सोमवार को ही भोपाल आ जाएंगे। सामयिक अध्यक्ष की शपथ होने के बाद राज्यपाल गुजरात चले गए थे। वे अब सोमवार को 4.30 बजे भोपाल आ जाएंगे। अब सभी की निगाहें मंत्रिमंडल के गठन पर टिकी हुई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button