जन्मदिन पर रक्तदान कर राकेश घंगारे ने दिया मानव सेवा का संदेश
मित्रों ने भी किया लगभग आठ यूनिट रक्तदान, जिला अस्पताल में मरीजों को फल, बिस्किट वितरित

हनुमान डोल में हनुमान जी के दर्शन कर वानर सेना को करवाया अल्प आहार, वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
बैतूल। सुर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज युवा संगठन जिला अध्यक्ष राकेश घंगारे ने अपने अवतरण दिवस के अवसर पर रक्तदान और पुनीत कार्यों में भाग लेकर समाज में मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश की।
राकेश घंगारे के साथ उनके मित्रों शिव गंगारे, गुनिराम गंगारे, कपिल गंगारे, विकाश रावते, नरेंद्र कापसे, ज्ञानिराम गंगारे, महेश पारधे और राजाराम पारधे ने भी रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागिता निभाई।
उन्होंने अपने अवतरण दिवस को सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव के साथ मनाकर समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। जन्मदिवस के अवसर पर दिन की शुरुआत धार्मिक आस्था से करते हुए उन्होंने हनुमान डोल स्थित हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और वहां उपस्थित वानर सेना को अल्प आहार करवा कर करुणा और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
– मातोश्री आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों से लिया आशीर्वाद
सेवा कार्यों के समापन के बाद राकेश घंगारे मतोश्री आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ संगठन जिला अध्यक्ष भोलाराम कोकाटे, प्रेमराज जी छेरकी, पुरुषोत्तम सरले, कैलाश ठाकरे, राजेंद्र साठे, दीपक गाडगे सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। सभी ने राकेश घंगारे के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक भविष्य की कामना की।





