Veterans arrived at the introduction conference: कुनबी समाज के परिचय सम्मेलन में पहुंचे दिग्गज

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश, हल्दी कुमकुम और स्वास्थ्य शिविर के साथ हुआ भव्य आयोजन

हजारों की मौजूदगी में युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय

राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राणे ने किया समाज को एकजुट रहने का आह्वान, सम्मेलन में हुआ पुस्तक विमोचन

बैतूल। भोपाल में अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज संगठन के तत्वावधान में 20वां अंतरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, स्वास्थ्य शिविर और महिलाओं का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन 9 मार्च, रविवार को भेल परिसर में हुआ, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राणे ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और बैतूल जिले के पालक मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सागर की सांसद लता वानखेड़े ने भगवान गणेश व शिवाजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ की। प्रदेश उपाध्यक्ष भीष्म भोपते ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने समाज की महिलाओं और युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने बैतूल जिले में कुनबी समाज की बड़ी आबादी का जिक्र करते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मंत्री पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं और विवाह योग्य युवक-युवतियों को अपने जीवनसाथी चुनने में सहायता मिलती है।
– नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। साथ ही हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान भी किया गया। हजारों की संख्या में समाज के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर एमआईसी सदस्य कृष्णा घाड़गे, वरिष्ठ नेता अशोक वाणी, पार्षदगण और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। समापन भोपाल के प्रसिद्ध डॉक्टर एलएन मालवीय ने किया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु राणे ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज को एकजुट रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button