बड़ा हादसा: चंडी दरबार से लौट रहे भक्ताें से भरी बोलेरो की जेसीबी से टक्कर, 12 घायल, तीन गंभीर

Major accident: Bolero loaded with devotees returning from Chandi Darbar collides with JCB, 12 injured, three seriously

BETUL NEWS : बड़ा हादसा:  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में माता चंडी के दरबार से पूजा अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालु से भरी बोलेरो की जेसीबी से जोरदार टक्कर हो गई। इससे 12 लोग घायल गए जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसा बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले नांदा जोड़ का है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो सामने चल रही जेसीबी में अनियंत्रित होकर घुस गई। बोलेरो में सवार 10 से 12 लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश साहू उम्र 27 वर्ष, मानिक यादव उम्र 60 वर्ष, सोनाली यादव उम्र 10 वर्ष और अन्य सात से 8 लोग रविवार सुबह ग्राम तारा जिला छिंदवाड़ा से चंडी दरबार पूजा करने के लिए गए हुए थे। दोपहर तीन से चार बजे के करीब वापस बोलेरो वाहन में सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में नांदा जोड़ के पास फोर लेन पर वाहन के आगे जेसीबी चल रही। बोलेरो वाहन नियंत्रित होकर जेसीबी में पीछे से घुस गया। बोलेरो वाहन में सवार 10 से 12 लोग घायल हो गए जिनमें तीन को गंभीर चोटें हैं।

वाहन सवार घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर गाड़ी तेज रफ्तार में चल रहा था उसे और भी कहीं शादी में स्पेशल गाड़ी लेकर जाना था। इसी दौरान ड्राइवर ने जेसीबी के पीछे गाड़ी ठोक दी। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी ।सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डाक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button