Awarded with Shiksha Ratna:पर्यावरण विद् तरुण वैद्य शिक्षा-रत्न से सम्मानित
22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान

बैतूल विगत 22 वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और बैतूल शहर को ग्रीन बैतूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरण विद् और शिक्षाविद् तरुण वैद्य को शिक्षा रत्न सम्मान का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इलेक्ट्रॅम इंस्टीट्यूट द्वारा प्रदान किया गया।
उनके इस समर्पण के लिए इलेक्ट्रॅम इंस्टिट्यूट के संचालक सुष्मीत बंसोड़, अचीत पाठक, संजय खंडेलवाल एवं टीम इलेक्ट्रॅम ने उनसे सौजन्य भेंट कर शिक्षा-रत्न सम्मान से सम्मानित किया। संस्था के संचालक ने भविष्य में उनसे मार्गदर्शन की आशा व्यक्त की। श्री वैद्य ने इस सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि तरुण वैद्य निरंतर 22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए शैक्षणिक संस्था का संचालन कर रहे हैं तथा पर्यावरण से अपने लगाव के प्रति जिले को हरा-भरा रखने के लिए ग्रीन टाइगर संस्था के माध्यम से पौधारोपण कर उनका पालन पोषण कर उन्हें वृक्ष का रूप प्रदान कर रहे हैं।




