सरकारी पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहा।

फिल्टर प्लांट में केमिकल की गड़बड़ी से हजारों लीटर पानी बर्बाद, जिम्मेदारी तय करने की मांग । शिवसेना जिला अध्यक्ष ने नगर पालिका पर लगाए कमीशनखोरी के आरोप।

 

बैतूल। शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पालिका की मेहरबानी के कारण ठेकेदार रोज आम जनता के पैसे और सरकारी राजस्व को चूना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अपने कमीशन के चक्कर में पूरे शहर को बेच दिया है और व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

विजेंद्र गोले ने कहा कि एक ओर कालेज चौक पर दर्जनों पेड़ काट दिए गए, जिससे पर्यावरण को सीधा नुकसान पहुंचा है। बिना पारदर्शिता और जवाबदेही के इस तरह पेड़ों की कटाई होना शहर के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने पूछा कि आखिर इसकी अनुमति किस आधार पर दी गई और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर सरकारी पाइपलाइन फोड़ दी गई, जिसके कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। उन्होंने कहा कि जब गर्मी के दिनों में पानी की कमी होगी तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। नगर पालिका की अनदेखी और ठेकेदारों की लापरवाही से जल संकट और गहराने की आशंका है।

– फिल्टर प्लांट में केमिकल से पानी बर्बाद

विजेंद्र गोले ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्टर प्लांट में केमिकल की वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद कर दिया गया, लेकिन नगर पालिका में आज दिनांक तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से संचालित व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।

– जनता से जागरूक होने की अपील

शिवसेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने बैतूल की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग जागें और जवाब मांगें। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह लापरवाही और कमीशनखोरी चलती रही तो आने वाले समय में शहर को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने अंत में कहा, जागो मेरी प्यारी बैतूल की जनता जागो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button