birth anniversary of Dr. Hahnemann: आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन ने डॉ. हैनीमैन की जयंती मनाई
कार्यक्रम में होम्योपैथी के चिकित्सकों का किया सम्मान

Dr. Hahnemann :बैतूल। आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 10 अप्रैल को होटल आईसी इन में डॉ. हैनीमैन की जयंती मनाई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स, चिकित्सा विशेषज्ञ, और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया। डॉ. हैनीमैन के जीवन और कार्य को याद करते हुए, उनके समर्पण और प्रेरणास्त्रोत को साझा करने के लिए मुख्य अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
डॉक्टर्स ने डॉ. हैनीमैन के समर्पण को सम्मानित किया और उनके कार्य को सराहा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, भोपाल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण जायसवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.जीडी राठी, डॉ. विनय चौहन, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अरुण जयसिंहपुरे, डॉ.वेद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया।
आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुमित मदरेले ने बताया कि कार्यक्रम में कई वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में अपना उच्चतम योगदान देने वाले बैतूल जिले के होम्योपैथी के चिकित्सकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत ने अपने होम्योपैथिक से जुड़े बचपन के अनुभव शेयर किए।
चिकित्सकों ने अपने क्लीनिकल अनुभव साझा किए कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने मतदान की शपथ ग्रहण कर मतदान के महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं समायोजन डॉ. शैलेन्द्र सोनी ने किया। संयोजक का कार्यभार डॉ. मनोज वरवड़े, डॉ. प्रदीप बिहारे एवं डॉ. भालेकर ने संभाला।




