Betul Accident News: भोपाल –नागपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Betul accident news: Youth killed in collision with unknown vehicle on Bhopal-Nagpur highway

Betul Accident News: बैतूल। भोपाल –नागपुर हाईवे पर ग्राम भारत भारती में रविवार शाम को अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। गम्भीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भारत भारती में स्थित सतपुड़ा आईटीआई के पास की है जहां किसी अज्ञात वाहन ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसमें युवक को गंभीर चोट आई थी जिसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया था जहां पर देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार यशवंत खातरकर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जामठी रविवार शाम बैतूल से पैदल जामठी जा रहा था। इसी दौरान भारत भारती में स्थित सतपुडा आईटीआई के पास किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी।
एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर जांच प्रारंभ कर दी है। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था शाम को बैतूल में काम करके वापस अपने घर जामठी जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।




