Dangerous Cobra Snake :प्राथमिक स्कूल में बन रहा था खाना, पहुंच गया खतरनाक कोबरा सांप, मचा हड़कंप

Dangerous Cobra Snake :बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बारिश थमते ही सांप रहवासी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। हर दिन कई जगह सांप निकलने की घटनाएं हो रही हैं। सर्पमित्र के द्वारा सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा भी जा रहा है।  मंगलवार को शाहपुर तहसील के ग्राम रामपुर माल के बड़ाढाना में स्थित प्राथमिक स्कूल में पांच फीट से भी अधिक लंबाई का खतरनाक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को बैतूल से बुलाया गया। उनके द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।

ग्राम रामपुर माल के बड़ाढाना में स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य किचन शेड में महिलाओं के द्वारा मंगलवार को किया जा रहा था। इसी दौरान कमरे में पेटी के पीछे बेहद बड़ा कोबरा सांप नजर आया। खाना बना रही महिलाएं डर के कारण कमरे से बाहर भाग गईं। केसिया संकुल के बड़ाढाना गांव के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ प्रभारी शिक्षिका शुगंती बामने को महिलाओं ने किचन शेड में बड़ा सांप मौजूद होने की जानकारी दी।

देखें वीडियो…

शिक्षिका ने तत्काल ही सर्प मित्र को सूचना देकर मौके पर बुलाया। बैतूल से सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा स्कूल पहुंचे और किचन शेड में सांप की तलाश की। सांप टूटे हुए फर्श की दरारों से भीतर पहुंचकर छिप गया था। सर्प मित्र ने फर्श की खुदाई करने के बाद बड़ी मशक्कत से कोबरा सांप को पकड़ा। इस दौरान कोबरा सांप बेहद आक्रामक हो गया था। बार-बार फुंफकारने के साथ ही जमीन से करीब एक फीट की ऊंचाई तक खड़े होकर अपने फन से हमला कर रहा था। उसे बड़ी मुश्किल से प्लास्टिक के डिब्बे में कैद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button